फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The mud water was heavy on the centuries old tradition in Ramnagar Ramleela

Ramleela: सदियों पुरानी परंपरा पर भारी पड़ा कीचड़ का पानी, रामनगर रामलीला में बदला गया ताड़का वध का लीला स्थान

Tue, 13 Sep 2022 07:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 13 Sep 2022 07:54 AM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध रामलीला के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब ताड़का वध का लीला स्थान बदला गया। सदियों पुरानी परंपरा पर कीचड़ और गंदा पानी भारी पड़ गया। कीचड़ के चलते ताड़का वध का लीला स्थान अपने मूल स्थान से लगभग 20 से 30 मीटर की दूरी पर बदलना पड़ गया।

विज्ञापन
The mud water was heavy on the centuries old tradition in Ramnagar Ramleela
ramnagar ramlila varanasi - फोटो : ramnagar ramlila varanasi

विस्तार

वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध रामलीला में वह हुआ जो कभी देखने को नहीं मिला। सदियों पुरानी परंपरा पर कीचड़ और गंदा पानी भारी पड़ गया। जो चीज रामनगर की रामलीला में कभी होती नहीं वह रविवार को हो गई। कीचड़ के चलते ताड़का वध का लीला स्थान अपने मूल स्थान से लगभग 20 से 30 मीटर की दूरी पर बदलना पड़ गया। ताड़का वध की लीला स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के पीछे स्थित बाउंड्री के ठीक पीछे होती है। जो कोदोपुर क्षेत्र का खुला स्थान होने के नाते आस पास के पशु पालकों ने इसे अपने आवास में बदल लिया है।
विज्ञापन

पूरे साल वो इसमे अपने पशु पालते है। इसके चलते यह पूरा स्थल साल भर गोबर और कीचड़ से भरा होता है। बरसात आते ही स्थिति नारकीय बन जाती है। अमूमन हर साल यह होता है कि लीला शुरू होने से एक सप्ताह पहले नगर पालिका और जिला प्रशासन यहां से लोगों के पशु हटा कर साफ सफाई करा देती थी। लेकिन इस बार नगर निगम और नगर पालिका का ऐसा चक्कर चला कि इस लीला स्थल के साथ साथ परम्परा की भी बलि चढ़ गई। नगर पालिका प्रशासन वह तेजी नहीं दिखा रहा और नगर निगम अभी रामनगर कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। कीचड़ के चलते मूल स्थान पर लीला होनी संभव थी नहीं लिहाजा 30 मीटर हट कर सड़क पर ताड़का वध हुआ। इसे लेकर लीला प्रेमियों में आक्रोश देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed