फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The mother of two children had killed the minor lover

दो बच्चों की मां ने की थी नाबालिग प्रेमी की हत्या

Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The mother of two children had killed the minor lover
फूलपुर पुलिस ने नाबालिग अनिल कुमार (17 वर्ष) की हत्या में आरोपी महिला को शुक्रवार को पिंडरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी अनिल की पत्थर से सिर पर वारकर हत्या कर दी थी, जिसका शव पांच दिन पूर्व जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास बरामद हुआ था। प्रेमी अनिल को दो बच्चों की मां आरोपी महिला अपने साथ रखने के लिए एक माह पूर्व घर से भगा ले गई थी। अनिल ने जब घर जाने की जिद की तो रेलवे ट्रैक से पैदल लौटते समय पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत कहरका निवासी अनिल कुमार का सात नवंबर की रात दस बजे जगदीशपुर रेलवे ट्रैक पर रक्त रंजित शव बरामद हुआ था। इस पर अनिल के पिता वंशराज ने गांव की रहने वाली महिला आशा देवी के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पिता वंशराज का आरोप था कि एक माह पूर्व से ही अनिल को बहला फुसलाकर आशा देवी अपने साथ भगा ले गई थी।
विज्ञापन

फूलपुर थानाध्यक्ष मुन्ना राम घोसिया के अनुसार गिरफ्तार महिला दो बच्चों की मां है और अनिल के साथ उसका संबंध था। तफ्तीश में सामने आया कि घर से भगा ले जाने के बाद वह छिपकर रहती थी। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि सात नवंबर की शाम अपने परिचित बड़ागांव थाना के अहरकपुर निवासी राजकुमार वनवासी के घर पहुंची, लेकिन किसी ने आश्रय नहीं दिया और भगा दिया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पकड़ते हुए अनिल के साथ आगे बढ़ने लगी। अनिल बार-बार घर जाने की जिद कर रहा था, इसी बीच उसे अचेत करने के लिए रेलवे ट्रैक किनारे पत्थर से उसके सिर के पीछे वार कर दिया। जब वह लहूलुहान हुआ तो ट्रैक पर छोड़कर भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed