फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The miscreants fired at the SP leader, narrowly escaped

सपा नेता पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल बाल बचे

Mon, 21 Feb 2022 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fired at the SP leader, narrowly escaped
पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा थाना क्षेत्र के सहमलपुर गांव के पास रविवार की रात सपा नेता पर बदमाशों ने गोली चलाई। हालांकि वह बाल बाल बच गए। गोली सपा नेता के कार के शीशे को छेद करते हुए सीट में जा लगी। घटना करीब रात आठ बजे हुई। अक्षय राजभर सपा के राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर निवासी सपा नेता अक्षय राजभर (28) अपनी एसयूवी कार से खालिसपुर से सिंधोरा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सहमलपुर के समीप बाइक से आए दो बदमाशों ने हाथ देकर रोका और कार रोकते हुए उनको लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली शीशे को छेदते हुए सीट में जा धंसी। जिससे सपा नेता बाल बाल बच गए। सपा नेता अपनी कार लेकर सिंधोरा की तरफ भागा और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह पहुंचे और मामले को संदिग्ध मानते हुए सपा नेता से पूछताछ की। इस बाबत सीओ व इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच अभी चल रही है। सपा नेता अक्षय राजभर ने कहा कि संयोग से बच पाया। बदमाश हेलमेट पहने थे, इसलिए पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed