फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The length of Ravindrapuri road will be decided in three days

Varanasi News: तीन दिन में तय होगी रवींद्रपुरी सड़क की ऊंचाई

Sun, 07 May 2023 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
The length of Ravindrapuri road will be decided in three days
अस्सी-रवींद्रपुरी ब्रॉडवे तिराहे को ऊंचा करने के लिए तीन दिन के अंदर अंतिम निर्णय होगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मौके का मुआयना किया। वहीं, शनिवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय निवासियों से बातचीत करके परियोजना की जानकारी पूर्ण रूप से दी जाएगी जिससे योजना के प्रति विश्वास का वातावरण तैयार हो। समीक्षा के बाद निर्णय किया गया कि तीन दिन के भीतर एडीएम (सिटी), टॉउनप्लानर-वाराणसी विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता-प्रांतीय खंड एवं अधिशासी अभियंता-नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय निवासियों से वार्ता कर परियोजना की जानकारी पूर्ण रूप से दी जाए तथा योजनाओं के प्रति विश्वास का वातावरण बनाए रखा जाए। प्रशासन के अनुसार सड़क ऊंची होने से कई क्षेत्र एचएफएल के दायरे से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अस्सी, रवीन्द्रपुरी-ब्रॉडवे तिराहा क्षेत्र को उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) से मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करने की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का स्तर ऊंचा करने से उक्त क्षेत्र उच्च्तम बाढ़ स्तर से मुक्त हो जाएगा। पूर्व में स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क का स्तर ऊंचा करने से घरों में जलभराव होने का संदेह व्यक्त किया गया था। इस पर बैठक कर विरोध जताया था। इस पर लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जलभराव की समस्या के दृष्टिगत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज आदि का प्रावधान भी रखा गया है। वहां पूर्व से ही जल भराव की समस्या है और कई स्थानों पर भूमि स्तर नीचा है। नए प्रबंध से उस समस्या का समाधान भी हो जाएगा। बैठक में वीडीए, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जी एम जलकल के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मॉडल रोड के रूप में विकसित होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अस्सी, रवींद्रपुरी ब्रॉडवे तिराहा मार्ग को पर्यावरण की दृष्टि से मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा और मार्ग पर बड़े छायादार पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा। डिवाइडर में भी हार्टिकल्चर का कार्य किया जाएगा। जितने भी वृक्ष चौड़ीकरण में हटे हैं उनसे ज्यादा वृक्ष मीडियन डिवाइडर पर लगवाये जाएंगे। इसके लिए डिवाइडर भी ऊंचा बनाया जा रहा है। ----
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीए ने कराई है कंटूर मैपिंग
कौटिल्य सोसाइटी द्वारा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण के अनुसार वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कंटूर मैपिंग की गई है। इसके आधार पर प्राधिकरण द्वारा लोक निर्माण विभाग को 2021 में सूचित किया गया था कि जब भी उस क्षेत्र में सड़क बने वो इस प्रकार हो कि उससे पश्चिम दिशा का हिस्सा एचएफएल के बाहर हो जाए और वहां वैध रूप से भवनों के नक्शे पास हो कर उसका विकास हो सके। वीडीए के द्वारा सड़क की लंबाई में ऊंचाई के कंटूर पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराए गए थे । इस आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का स्तर ऊंचा करने से उक्त क्षेत्र उच्चतम बाढ़ स्तर से मुक्त किए जाने की योजना को लागू कराया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed