फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The legal advisor of Basic Education Department inspected the schools

बेसिक शिक्षा विभाग के विधिक सलाहकार ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The legal advisor of Basic Education Department inspected the schools
बेसिक शिक्षा विभाग के विधिक सलाहकार एवं पूर्व विशेष सचिव बेसिक शिक्षा डीपी सिंह ने सोमवार को वरुणापार जोन, हरहुआ, पिंडरा एवं बड़ागांव के पांच विद्यालयों सहित कस्तूरबा विद्यालय शिवपुर का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर का निरीक्षण में उन्होंने कक्षाओं में शिक्षकों के गतिविधि आधारित शिक्षण पर बल देने के साथ परिसर में साफ-सफाई व पौधरोपण ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शिक्षा से बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने सर्वश्रेष्ठ देने को कहा, ताकि परिषदीय विद्यालयों से निकलने वाले बच्चे अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं। इसके बाद वो कस्तूरबा विद्यालय शिवपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चियों से गणित व विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने निर्माणाधीन हॉस्टल के कार्य में तेजी लाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय कोइराजपुर में विद्यालय का शैक्षणिक माहौल देकर खुशी जताई। पिंडरा के कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी व प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के निरीक्षण के दौरान कक्षा शिक्षण, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान बीएसए राकेश सिंह, स्कंद गुप्त, मंगरू राम, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed