फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The honor of BSF martyr families

बीएसएफ ने किया शहीद परिवारों का सम्मान

Thu, 22 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 22 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
The honor of BSF martyr families

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नेे अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी एसपी तिवारी ने वाराणसी समेत पूर्वांचल में रहने वाले 23 शहीद परिवार को सम्मानित किया।

विज्ञापन

 उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा करते हैं। वह जागते हैं तभी हम चैन से सोते हैं। वहीं शहीद परिवार के कुछ सदस्यों ने सरकार पर पेंशन संबंधी समस्याओं को लेकर उपेक्षा का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शहीद पुलिसर्मियों को याद कर परिवार वालों को आईजी जोन अमरेंद्र सेंगर ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल 2015 में अपना स्वर्ण जंयती वर्ष मना रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद परिवारों का सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बीएचयू में कार्यक्रम हुआ। वाराणसी में करीब 40 साल बाद बीएसएफ का ऐसा कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने क हा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण के पीछे शहीदों के बलिदान की कहानी होती है। बीएसएफ राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है। कार्यक्रम में मेयर रामगोपाल मोहले, बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी, आईजी जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर, एमएलसी केदारनाथ सिंह, चेतनारायण सिंह, लक्ष्मण आचार्य, बीएसएफ के डीआईजी एसपी तिवारी, कमांडेंट अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट राजीव राय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में इंटरनेशनल वेलफेयर एसेंबली के नवनीत पांडेय और सहायक प्रशिक्षण केंद्र इंदौर, सहायक प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर के जवानों ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed