फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The health of the student sitting on hunger strike deteriorated, refused to take medicine

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, दवा लेने से इनकार

Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The health of the student sitting on hunger strike deteriorated, refused to take medicine
बीएचयू के इतिहास विभाग में शोध प्रवेश में अनियमितता की शिकायत के बाद कार्रवाई न होने के विरोध में केंद्रीय कार्यालय के पास भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से सदान उस्मानी की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। मौके पर मौजूद प्रॉक्टोरियल बोर्ड सदस्यों की सूचना पर एंबुलेंस के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उसे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दवा लेने से इनकार कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। छात्रों ने इतिहास विभाग के गेट पर पांच दिन तक धरना दिया था। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर ही उन्होंने धरना समाप्त किया था। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। शनिवार शाम से चल रही हड़ताल के दौरान अब तक कोई उच्च अधिकारी बातचीत करने नहीं आया। इधर, हड़ताल पर बैठे छात्रों में प्रिंस उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, शिखर श्रीवास्तव, रिशु कुमार आदि ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर लिखित कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed