फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The fort Vinayak, the temple resonated with Jai Ganesh, is situated in the cave.

गुफा में विराजे दुर्ग विनायक, जय गणेश से गूंजा मंदिर

Thu, 23 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The fort Vinayak, the temple resonated with Jai Ganesh, is situated in the cave.
भगवान दुर्ग विनायक की जलविहार झांकी और वार्षिक शृंगार में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। 20 मीटर लंबी गुफा से गुजरकर श्रद्धालुओं ने दुर्ग विनायक के दर्शन किए। कोरोना के कारण दो साल से सांकेतिक स्वरूप में निभाई जा रही शृंगार व जलविहार की परंपरा को बुधवार को भव्य स्वरूप में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास की कृष्णपक्ष नवमी पर बुधवार को दो सालों के बाद भगवान दुर्ग विनायक का हरियाली शृंगार और वार्षिक जल विहार महोत्सव संपन्न हुआ। भगवान शिव की काशी दुर्ग के प्रधान रक्षक की भूमिका निभाने वाले भगवान दुर्ग विनायक के गर्भगृह को गंगा जल से भरा गया। जल में में विभिन्न प्रकार के जलीय पुष्प और पत्तियां सजाई गईं। मंदिर के महंत पं. ज्ञानेश्वर दुबे के आचार्यत्व में ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती के बाद भगवान की झांकी के दर्शन भक्तों के लिए आरंभ हो गए। संपूर्ण मंदिर को अशोक और कामिनी की पत्तियों तथा विविध प्रकार के फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

भगवान दुर्ग विनायक की वार्षिक जल विहार झांकी के दर्शन के लिए भक्त हरी पत्तियों से तैयार गुफा से होकर गुजरे। मंदिर गर्भगृह के बाहर के हिस्से को भी गुफा में तब्दील किया गया था। दुर्ग विनायक मंदिर के व्यवस्थापक पं. तारकेश्वर दुबे ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मध्याह्न भोग आरती में भगवान दुर्ग विनायक को पूड़ी सब्जी और बुनिया का भोग लगाकर उसका वितरण भंडारा में किया गया। शाम को सात बजे भगवान को घी और कपूर के दीपकों से विराट आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed