फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The formula of gratitude will have to be adopted for world peace

विश्व शांति के लिए अपनाना होगा उपकार का सूत्र

Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
The formula of gratitude will have to be adopted for world peace
जैन मुनि आचार्य विशद सागर महाराज ने कहा कि विश्व शांति के लिए आपस में एक दूसरे के उपकार का सूत्र अपनाना होगा। कल्पतरु महामंडल विधान दैहिक, दैविक एवं भौतिक सुख देने वाला है। कल्पतरु विधान इच्छित फलों की पूर्ति करता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। वह शनिवार को भगवान पार्श्वनाथ की जन्मभूमि भेलूपुर स्थित जैन मंदिर में कल्पतरु महामंडल विधान के आयोजन के दौरान प्रवचन दे रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह विशद सागर महाराज के सानिध्य में श्री 1008 कल्पतरु महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
प्रात: छह बजे से श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, जिनाज्ञा, देवाज्ञा, आचार्य निमंत्रण घट यात्रा, मंडप प्रतिष्ठा के विधान संपन्न हुए। जैन समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर लाल रंग के परिधान में नगर भ्रमण के लिए निकलीं। हाथ में ध्वज और निशान लेकर जैन समाज के लोग केसरिया वस्त्रों में शामिल हुए। शाम को महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव के पुण्यार्यक राजमणि देवी हैं। रविवार को श्रीजी का अभिषेक, नित्य नियम पूजन, विधान पूजन, आरती और पंथ कल्याणक दृश्यों का नाटकीय मंचन होगा। कल्पतरु महामंडल विधान का आयोजन तीन अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed