फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The five-million tax evasion traders accepted

व्यापारियों ने स्वीकार की पांच करोड़ की कर चोरी

Sat, 07 Feb 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sat, 07 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
The five-million tax evasion traders accepted
आयकर विभाग की सर्वे की कार्रवाई के बाद साड़ी और सराफा कारोबार से जुड़े तीन कारोबारियों ने पांच करोड़ की कर चोरी स्वीकार की है। हालांकि 16 घंटे तक चली सर्वे की कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारी अब भी उनके बही-खातों की जांच कर रहे हैं  ताकि यह पता लगाया जा सके कि वास्तव में कितने की कर चोरी की गई है।
विज्ञापन


साड़ी और सराफा कारोबार से जुड़े शहर के तीन कारोबारियों के कुल छह प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई तकरीबन सोलह घंटे तक चली। शुक्रवार को साड़ी कारोबारी ने ढाई करोड़ और एक सराफा कारोबारी ने एक करोड़ और दूसरे ने पौने दो करोड़ की कर चोरी स्वीकार की।
विज्ञापन


आयकर आयुक्त डॉ. एके सिंह की अगुवाई में चली इस कार्रवाई में पाया गया है कि शाखा विस्तार के बाद भी कारोबारियों के रिटर्न में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। अधिकारी कारोबारियों के बही-खातों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वास्तव में कितने की कर चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आयकर की टीम ने साड़ी कारोबारी के सिगरा, कोतवालपुरा और अर्दली बाजार स्थित प्रतिष्ठानों, एक सराफा कारोबारी के बुलानाला और एक अन्य सराफा कारोबारी के भेलूपुर व राजा दरवाजा स्थित प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed