{"_id":"586d56f04f1c1b44361588f8","slug":"the-first-will-be-a-full-note-of-100-500-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"100-500 के नोट से जल्द फुल होंगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100-500 के नोट से जल्द फुल होंगे एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
500 के नोट
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरे होने के बाद बैंक और एटीएम से छोटे नोट मिलने में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए आरबीआई ने पहल की है। इसके तहत एटीएम में 100 से 500 रुपये तक के छोटे नोट पर्याप्त मात्रा में डाले जाएंगे। इस संबंध में तीन जनवरी को जारी आदेश के मुताबिक आरबीआई की ओर से हर शुक्रवार को करेंसी चेस्ट की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। इसके लिए बैंकों को एक फार्मेट दिया गया है।
जिले में अलग-अलग बैंकों के करीब 650 एटीएम हैं। नोटबंदी के बाद से इनमें से ज्यादातर एटीएम में अब तक केवल 2000 के नोट मिल रहे हैं। अब आरबीआई ने बाजार में फुटकर की कमी को देखते हुए एटीएम पर पर्याप्त रुपये भरने का फैसला लिया है। इसमें बैंक परिसरों में बने एटीएम की तुलना में इससे दूर के एटीएम पर करेंसी की निरंतरता बनाए रखने को कहा गया है। बैंकों को 100 और उससे छोटे नोटों का स्टॉक रखने को कहा गया है।