फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The first batch of equipment arrived

उपकरणों की पहली खेप पहुंची

Mon, 11 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 11 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The first batch of equipment arrived
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विकलांगों को ट्राइ साइकल और व्हीलचेयर सहित उनकी जरूरत के उपकरण बांटेंगे। इन उपकरणों की पहली खेप रविवार की सुबह काशी पहुंच गई।
विज्ञापन

 एक साथ 18 ट्रकों में लदा सामान डीरेका इंटर कालेज के मैदान पर उतारा गया। अभी 122 ट्रक सामान और आने हैं। मालूम हो कि 22 की दोपहर पीएम मोदी यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संसदीय क्षेत्र में दस हजार विकलांगों को उपकरण बांटकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


पीएम के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों को देखने रविवार को एसएसपी आकाश कुलहरि, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, यातायात पुलिस अधीक्षक बीएन तिवारी डीरेका मैदान पहुंचे। उनके साथ जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रणजीत भी थे। अधिकारियों ने बताया कि विकलांगों को बांटने वाले उपकरण इस सप्ताह के अंत तक यहां आ जाएंगे। कुल 140 ट्रक सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  पहली खेप 18 ट्रकों में भरकर आ गई है। शेष उपकरण भी जल्द ही आ जाएंगे। बताया कि ट्राइ साइकल और व्हील चेयर को यहीं मैदान पर असेंबल किया जाएगा। मालूम हो कि 9720 विकलांगों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण बांटेंगे। इनमें 3216 विकलांगों को ट्राइ साइकल,  774 को व्हीलचेयर, 26 को स्मार्ट फोन, 44 को टैबलेट, 2290 को कान की मशीन, 430 को   मंदबुद्धि किट, 727 को ब्रेल स्टिक, 1734 को बैसाखी, 479 कृत्रिम अंग दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed