फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The fire of Mahayagya was ignited by Arani Manthan

अरणि मंथन से प्रज्ज्वलित हुई महायज्ञ की अग्नि

Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The fire of Mahayagya was ignited by Arani Manthan
शंकुल धारा पोखरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में 51 दिवसीय लक्षचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन अरणि मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित हुई। महायज्ञ में गणपति पूजन एवं दुर्गासप्तशती पाठ का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को प्रात: लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में आचार्य सुनील दीक्षित, अरुण दीक्षित सहित 21 आचार्य की देखरेख में मुख्य यजमान तिलकराज शर्मा व आरती शर्मा ने गणपति पूजन किया।
विज्ञापन

दुर्गा सप्तशती पूजन के साथ ही यज्ञशाला में स्थापित देवताओं एवं सर्वतोभद्र, पंचांगपीठ का पूजन हुआ। वैदिक विधि विधान एवं परंपरागत रूप से अरणि मंथन से यज्ञ के लिए अग्नि की स्थापना हुई। महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ करने के लिए अरणि मंथन से उत्पन्न अग्नि ही सर्वश्रेष्ठ है। यज्ञ में आहुति के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है। अग्नि व्यापक है लेकिन यज्ञ के निमित्त उसे प्रकट करने के लिए भारत मे वैदिक परंपरा के अनुसार अरणि मंथन किया जाता है। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। स्वामी पूर्णानंदपुरी ने बताया कि लक्षचंडी यज्ञ के दौरान उत्पन्न ऊर्जा व्यापक एवं अत्यंत प्रभावशाली होगी। यज्ञ प्रारंभ के साथ-साथ देर शाम को गंगा की महाआरती भी आयोजित हुई। इस दौरान आचार्य गौरव शास्त्री,आत्मबोध प्रकाश, मां चिदानंदमयी, कृष्ण कुमार खेमका, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील नेमानी, आत्मबोध प्रकाश, आचार्य गौरव शास्त्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed