फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The file will open in the printing of books manuscripts scandal

पांडुलिपियांे-ग्रंथांे की छपाई में घपले की खुलेगी फाइल

Thu, 21 Jan 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Jan 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दुर्लभ पांडुलिपियों और ग्रंथों के मुद्रण एवं प्रकाशन में फर्जीवाड़े की फाइल पांच साल बाद खुलेगी। वित्तीय वर्ष 2001 से 2010 तक की अवधि में करीब 10 करोड़ धनराशि का भुगतान बिना काम के ही हो गया था। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओ डब्ल्यू) से शिकायत के बाद मामले में 2014 में चेतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।  उधर, एडीएम सिटी का पत्र मिलने के बाद विवि ने  जांच के लिए नोडल आफिसर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रकाशन संस्थान में वित्तीय वर्ष 2001 से 2010 तक दुर्लभ पांडुलिपियों एवं ग्रंथों के मुद्रण और प्रकाशन के लिए शासन ने विशेष अनुदान स्वीकृत किया था। बिना काम किए ही करीब दस करोड़ का फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया गया था। वर्ष 2012 में ही किसी ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर गोपनीय विभाग में कर दी, प्राथमिक जांच के बाद चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

 विश्वविद्यालय में 18 जनवरी को इस मामले में जांच के लिए कुलसचिव को संबोधित एडीएम सिटी का पत्र आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इसमें उन्होंने ईओ डब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक के एक जनवरी के उस पत्र का हवाला दिया है जिसमें उन्होंने जांच में सहयोग के लिए विश्वविद्यालय से नोडल अधिकारी नामित करने की मांग की है। उधर, मंगलवार को कुलसचिव ने कुलपति से नोडल आफिसर नियुक्त करने की सिफारिश की जिसके बाद प्रकाशन संस्थानके निदेशक डॉ. पदमाकर मिश्र  को नोडल आफिसर नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed