फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The face of Kashi is transforming through the confluence of heritage and development: Jagdish Patel

विरासत और विकास के संगम से बदल रही काशी की तस्वीर : जगदीश पटेल

Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The face of Kashi is transforming through the confluence of heritage and development: Jagdish Patel
विरासत और विकास का संगम , काशी 3.0 पुस्तक का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय* *मंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस में ‘विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने आधुनिकता और संस्कृति के समन्वय का नया युग देखा है। काशी आज ‘विरासत भी, विकास भी’ के वैश्विक मॉडल के रूप में विकसित हो रही है।
विज्ञापन

जगदीश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के माध्यम से विकास का नया अध्याय लिखा गया है। गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी ढांचागत परियोजनाओं से लेकर काशी विश्वनाथ धाम के पुनरुद्धार और अवस्थापना विकास तक, शहर में व्यापक बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘काशी 3.0’ के विजन को धरातल पर गति देने में संगठन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन

जगदीश पटेल ने कहा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि का करीब डेढ़ वर्ष का कार्यकाल संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव है। पुस्तक की परिकल्पना महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और संपादन मीडिया संयोजक प्रमील पांडेय और डिजाइन का कार्य प्रकाशन विभाग के सह संयोजक गणपति यादव ने किया है। कार्यक्रम में महानगर प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक, महानगर मंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, शिवांग दुबे, अमित खरे, मधुप सिंह, हीरा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed