फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The evening adorned with the veena playing of Shankar Prasad, Surbahar of Devbrata

देवब्रत के सुरबहार, शंकर प्रसाद के वीणा वादन से सजी संध्या

Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The evening adorned with the veena playing of Shankar Prasad, Surbahar of Devbrata
शास्त्रीय संगीत के दक्षिण एवं उत्तर भारतीय शैली के अद्वितीय संगम का साक्षी बनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। मंच से जैसे ही वीणा और सुरबहार की तान निकली, रोम-रोम झंकृत हो गया। अवसर था रविवार को भदैनी स्थित सितार कुंज में श्रीमती प्रमिला मिश्रा संगीत एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित वीणा और सुरबहार की जुगलबंदी कार्यक्रम का।
विज्ञापन

चेन्नई से पधारे प्रख्यात वीणा वादक पंडित बोनाला शंकर प्रसाद एवं बनारस घराने के विश्वविख्यात सुरबहार वादक पंडित देवब्रत मिश्र की जोड़ी ने मंच से शास्त्रीय संगीत का जादू बिखेर दिया। सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद राग किरवानी में अलाप, जोड़ के बाद आदि ताल में एक पल्लवी प्रस्तुत किया। अंत में मैसूर घराने के राग पर आधारित बंदिश प्रस्तुत किया तो सभागार में उपस्थित सभी श्रोता वाह-वाह कर उठे। कार्यक्रम में हैदराबाद से आए मृदंगम वादक पंडित पतरी सतीश कुमार एवं काशी के तबला वादक प्रशांत मिश्रा ने भी जबरदस्त जुगलबंदी प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान सितारविद पंडित शिवनाथ मिश्रा, मधु, रागिनी मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed