फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The election noise stopped, now the emphasis is on preparation and management

UP Chunav 2022: सातवें और अंतिम चरण का थमा चुनावी शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल मतदान

Sun, 06 Mar 2022 01:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 01:07 AM IST
सार

एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत तीन मतदान अधिकारी रहेंगे। जिले में तैयार बूथों पर रोशनी, शौचालय के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।

विज्ञापन
The election noise stopped, now the emphasis is on preparation and management
मतदान कल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सत्ता की जोर आजमाइश में दो महीने से जुटे राजनीतिक दलों के प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम गया। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के पक्ष में बने माहौल को मतदान तक पहुंचाने के लिए प्रबंधन और तैयारी में जुट गए हैं। बनारस में कई दिनों से डटे दूसरे शहरों से आए राजनीतिक दलों के दिग्गज शाम से पहले ही रवाना हो गए।

विज्ञापन


प्रचार खत्म होने के साथ ही चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं। वाराणसी में सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए रविवार सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल पर पहुंचने लगेंगी। दस बजे से यूपी कॉलेज, पहड़ियां मंडी, जगतपुर, उदय प्रताप इंटर कालेज व क्रिश्चियन नर्सरी से मतदान कर्मियों की टोलियों को 3371 बूथ के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


एक पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत तीन मतदान अधिकारी रहेंगे। जिले में तैयार बूथों पर रोशनी, शौचालय के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। रविवार को विभिन्न बूथों पर दोपहर और रात का खाना सामाजिक संस्थाओं की ओर से मुहैया कराया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बने मतदान केंद्रों पर स्कूलों में तैनात रसोइयों द्वारा दोपहर और रात का भोजन तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

252 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान के लिए 252 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, इनके साथ सेक्टर पुलिस भी होगी। 28 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जोनल पुलिस अधिकारी होंगे। आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, आठ निर्वाचन अधिकारी, तीन-तीन उप निर्वाचन अधिकारी तैनात किए जाएंगे। 

इन जगहों से रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

पिंडरा और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां उदय प्रताप कॉलेज के मैदान से रवाना होंगी। अजगरा व शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टियां पहड़िया मंडी, रोहनियां व कैंट विधानसभा के लिए जगतपुर इंटर कॉलेज से प्रस्थान करेंगी। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज से रवाना होंगी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लिए क्रिश्चियन नर्सरी प्राइमरी स्कूल मिंट हाउस नदेसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

देर शाम तक रही चहल-पहल

रविवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए शनिवार को पांच जगहों पर बने रवानगी स्थल पर देर शाम तक चहल-पहल रही। जहां यूपी कॉलेज में मतदान कर्मियों को लेकर जानी वाली बसों के नंबरों का लेखाजोखा किया जा रहा था। वहीं, कटिंग मेमोरियल में पोलिंग पार्टियों के बैठने के लिए कुर्सियां व सुरक्षा के लिए बांस बल्ली लगाई जा रही थी। 

मॉडल बूथ बनेंगे नजीर

विधानसभा चुनावों के लिए जिले में 107 मॉडल बूथ तैयार किए गए है। ये अन्य मतदान केंद्रों के लिए नजीर होंगे। वहीं नौ बूथों को ऑल वुमेन बूथ के रूप में तैयार किया गया है। जहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक महिलाएं रहेंगी। वहीं इस बूथ की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी।

आधी आबादी को आकर्षित करने के लिए यहां पर गुलाबी रंग उपयोग करने के साथ रंगोली से सजाया जाएगा। वहीं जो मतदाता बच्चे के साथ आएंगी, उनके बच्चों को खेलने के लिए प्ले एरिया भी तैयार किया जाएगा। ये बूथों नारी शक्ति का अहसास कराएगा। वहीं जिले में चार दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे, जहां दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed