{"_id":"61a91a826a2c940b7f0116b8","slug":"the-effect-of-cyclonic-storm-jawad-will-be-seen-the-weather-will-change-varanasi-news-vns62575585","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान जवाद का दिखेगा असर, बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान जवाद का दिखेगा असर, बदलेगा मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध प्रदेश के उत्तरी भाग और उड़ीसा के दक्षिणी भाग में आने वाले चक्रवाती तूफान जवाद का असर यहां भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से तीन दिन बाद वाराणसी और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इससे पहले ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा। बृहस्पतिवार को सुबह धूप भी बहुत हल्की हुई और हवा में नमी अधिक रही। इधर तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड भी बढ़ने के आसार हैं।
पिछले तीन चार दिनों से उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से ही उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी भागों में ज्यादा असरदार साबित हो रही है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान पांच दिसंबर तक उड़ीसा के तट पर पहुंचेगा। इसका कुछ असर मैदानी भागों में देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जगहों पर बूंदबांदी भी होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमांचल में बर्फबारी, उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से गलन अधिक महसूस हो रही है। अभी चार-पांच दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस बीच तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस की जगह बृहस्पतिवार को 25.6 रहा और न्यूनतम तापमान 11.9 की जगह 10.5 रिकार्ड किया गया।
000
एक नजर में तापमान
अधिकतम न्यूनतम
02 दिसंबर 25.6 10.5
01 दिसंबर 26.6 11.9
30 नवंबर 27.4 10.6
29 नवंबर 27.0 10.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)