फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The death of the cleric and the pupil-

मौलवी और शागिर्द की मौत-

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
The death of the cleric and the pupil-
सुइथाकला (जौनपुर)। सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव स्थित मदरसे के मौलवी और एक छात्र की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव भोर में करीब तीन बजे मदरसे से एक किलोमीटर दूर रामनगर के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मिले। पुलिस सड़क हादसे में मौत मानकर जांच कर रही है। मौलवी और छात्र के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कटघर गांव स्थित मदरसे के मौलवी सैफुल्लाह (45) निवासी नगजलालपुर जिला अंबेडकरनगर, छात्र नूर आलम पुत्र निसार (19) निवासी दसऊपुर थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर को लेकर किछौछा अंबेकरनगर के एक मदरसे में दाखिले के लिए गुरुवार सुबह गए थे। वापस आने के लिए रात में वह किसी बस में सवार हुए थे। रात करीब आठ बजे मौलवी ने मदरसे में फोन कर दो लोगों का खाना रखने के लिए कहा था। मदरसे के छात्र उनके आने का इंतजार कर रहे थे। भोर में तीन बजे मौलवी और छात्र की लाश सड़क किनारे मिली। पुलिस ने मोबाइल फोन और आईडी से दोनों की पहचान की। इसके बाद मदरसे और दोनों के परिवार के लोग वहां पहुंचे। पुलिस किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत होने की बात मानकर चल रही है। नूर आलम की कमर की हड्डी टूटी थी और सिर में चोट के निशान थे। मौलवी के भी सिर में चोट और दोनों के शरीर पर सड़क पर घिसटने जैसी चोट के निशान थे। सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क हादसे में मौत होने की बात मानी जा रही है। परिवार के लोगों ने भी आपत्ति नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed