फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The corporation launched a public awareness campaign on cleanliness

Varanasi News: निगम ने चलाया स्वच्छता का जन जागरूकता अभियान

Wed, 02 Jul 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The corporation launched a public awareness campaign on cleanliness
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शहर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को आईईसी एक्सपर्ट सरिता तिवारी के नेतृत्व में सिकरौल भोजूबीर सब्जी मंडी, संजय नगर कालोनी नाटी इमली, राणानगर काॅलोनी और सिकरौल स्थित काॅलेज ऑफ टीचर एजुकेशन क्षेत्रों में स्वच्छता का जन जागरूकता अभियान चलाया गया। डाॅक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह के नेतृत्व में गणेशधाम काॅलोनी नेवादा, बलुआबीर, रामपुर रामनगर, शिवाला, नरिया क्षेत्र में स्वच्छता का जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क एवं खाली प्लॉट में कचरा ना डालें। इससे बारिश में नाले और नालियां जाम हो सकते हैं। सिकरौल स्थित काॅलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के पास सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता के जन जागरूकता अभियान में इन क्षेत्रों के अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक (प्रतिबन्धित प्लास्टिक) का प्रयोग न करने के लिए क्षेत्रीय दुकानदारों, रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को समझाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed