फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city of tents started decorating for the devotees in Seer

सीर में श्रद्धालुओं के लिए सजने लगा तंबुओं का शहर

Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The city of tents started decorating for the devotees in Seer
संत गुरु रविदास की जयंती की तैयारियां सीरगोवर्धनपुर में तेजी से चल रही है। सीर में अब तंबुओं का शहर अब धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रहा है। जिला प्रशासन ने भी मेला क्षेत्र में इंतजाम चाक-चौबंद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय, पानी, सड़क और बिजली के इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर के प्रमुख संत निरंजन दास अपने भक्तों और संतों के साथ 13 फरवरी को पंजाब से रवाना होंगे और 14 फरवरी को काशी पहुंचेंगे। 16 फरवरी के आयोजन में हिस्सा लेने के बाद वह 18 को स्पेशल ट्रेन से पंजाब रवाना होंगे। मंदिर व मेला क्षेत्र में नगर निगम की टीम साफ-सफाई में जुटी हुई है। तीन फरवरी को पंजाब और हरियाणा से सेवादारों का पहला जत्था आने वाला है। ट्रस्टी केएल सरोेआ तथा मैनेजर रनवीर ने बताया कि लगभग 25 पंडालों को वाटरप्रूफ बनाकर रहने लायक बना दिया गया है। इसके अलावा लंगर हॉल के लिए भी तीन पंडाल और रसोइयों का काम तेजी से किया जा रहा है। टेंट के पास बंगाल के कारीगर तिरपाल और पर्दे की सिलाई के साथ ही उन्हें बनाने में लगे हैं। मंदिर के अंदर कारीगर पेंटिंग और सजावट के साथ ही साफ सफाई में लगे हैं। बरसात के कारण पंडाल की तरफ जाने वाले मार्ग पर कीचड़ की समस्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की तरफ से मांग की गई थी कि मनरेगा वाली सड़क को पक्का कर दिया जाए। एडीएम सिटी ने निरीक्षण के बाद 265 मीटर सड़क पर ब्रिक्स लगाने के आदेश दिए थे। पंडाल तक सड़क बनकर तैयार हो गई है। बरसात के बाद भी अब श्रद्धालुओं को आने जाने की समस्या नहीं होगी और न ही संत निरंजन दास का काफिला जाने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed