फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The bullying of mining mafia in Sonbhadra, stone mining on the land allotted for cultivation

सोनभद्र में खनन माफियाओं की दबंगई, खेती के लिए आवंटित जमीन पर हो रहा पत्थर खनन

Sat, 28 Dec 2019 09:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Dec 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
The bullying of mining mafia in Sonbhadra, stone mining on the land allotted for cultivation
अवैध मिट्टी खनन - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में जिस जमीन का पट्टा-आवंटन कृषि कार्य के लिए किया गया। उसी जमीन पर विक्रय अनुबंध की आड़ लेकर तथ्यों को छिपाते हुए पत्थर खनन का पट्टा हासिल कर लिया। मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो कृषि के लिए हुए पट्टे को निरस्त करने की भी कार्रवाई की गई लेकिन कृषि के लिए आवंटित भूमि पर खनन कार्य कैसे हो सकता है? यह जानने की जरूरत नहीं समझी गई। अभी भी कृषि के लिए आवंटित जमीन पर खनन कार्य जारी है। खान महकमे के लोग भी इससे अनभिज्ञता जताने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी में 24 अप्रैल 2011 को सीलिंग में निकली भूमि को नौ लोगों को खेती के लिए पट्टे पर दिया गया। दिलचस्प मसला यह है कि कागजात माल में पट्टा दर्ज होने के एक दिन बाद ही नौ में से अधिकांश पट्टाधरकों ने मिली जमीन को दूसरे के नाम विक्रय करने के लिए अनुबंध कर दिया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन एसडीएम राबटर्सगंज ने भूमि विक्रय करने वालों का पट्टा निरस्त करने का आदेश दिया, जिसके खिलाफ पट्टाधारकों ने राजस्व परिषद से अंतरिम स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया लेकिन कृषि के लिए दी गई भूमि पर विक्रय अनुबंध की आड़ में खनन की अनुज्ञा कैसे हासिल कर ली गई? मामला संज्ञान में आने के बाद भी खनन कार्य कैसे जारी है? इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

The bullying of mining mafia in Sonbhadra, stone mining on the land allotted for cultivation
illegal mining - फोटो : अमर उजाला

बताते चलें किएनजीटी के आदेश के बाद उक्त पट्टों पर खनन रोक दिया गया था लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उक्त जमीन पर आवंटित दो पट्टे को आंशिक रूप से खोलकर खनन कार्य करने की अनुमति दे दी है। उधर, भाजपा के ओबरा विधान सभा प्रभारी माला चौबे ने सीएम, डीएम सहित अन्य को शिकायती पत्र भे गलत तरीके से आंशिक रूप से धारा-4 की भूमि बताकर खदानों में कराए जा रहे खनन कार्य को बंद कराने की मांग की है।

नेता का आरोप है कि कई लोगों को सिलिंग की जमीन पर खनन पट्टा आवंटित किया गया है। उन्होंने इसकी जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नियमानुसार ही किसी पट्टे को संचालित कराया जा रहा है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
केके राय खान अधिकारी सोनभद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed