फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The base of party in discipline, Modi

मोदी के गढ़ में पार्टी का अनुशासन तार-तार

Thu, 24 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 24 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
The base of party in discipline, Modi

अनुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा में कुर्सी के लिए सिर फुटौव्वल जारी है। बुधवार को राजर्षि मंडल के अध्यक्ष के चुनाव में खुलेआम गालीगलौज और मारपीट हुई, कई को चोटें भी आईं।

विज्ञापन

मामला इस कदर बिगड़ गया कि दोनों पक्ष थाने तक पहुंच गए। दो दिन के अंदर यह दूसरा मौका रहा जब सांगठनिक चुनाव में पार्टी का अनुशासन तार-तार होता दिखा।
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता से न केवल पार्टी की किरकिरी हो रही है बल्कि संघ के नेता भी खासे नाराज हैं।
 बुधवार को देर रात चौक पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मामला पंजीकृत करने के बाद दूसरे पक्ष के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की तैयारी में थी।
उधर, यह सब देखने के बाद चौक के अड़ीबाजों में यह चर्चा रही कि गजब हैं मोदी जी और गजब है उनकी पार्टी का अनुशासन। यही हाल रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में बन चुकी बीजेपी की सरकार।
विज्ञापन

नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय पर बुधवार को राजर्षि मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव था। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा के ही एक विधायक पर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में विघ्न डालने का आरोप लगा। वर्तमान मंडल अध्यक्ष के साथ ही विधायक की शह पर कुछ अन्य लोगों ने भी अध्यक्षी का परचा भर दिया।

अचानक विधायक और विरोधी गुट के लोग आपस में तकरार करने लगे। बात इतनी बिगड़ गई की मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
दोनों पक्ष में हुई मारपीट में कुछ पदाधिकारियों को चोट भी आई हैं। इंस्पेक्टर चौक अजीत कुमार मिश्र ने इस संबंध में बताया कि भाजपा कार्यालय में मारपीट की सूचना मिली थी।
दोनों पक्ष से तहरीर आई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed