फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The art and culture in the course of IIT BHU Varanasi

बीएचयू आईआईटी के कोर्स में काशी की कला-संस्कृति

Fri, 02 Jan 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 02 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
The art and culture in the course of IIT BHU Varanasi
आईआईटी बीएचयू के छात्र तकनीकी विषयों के साथ काशी के साहित्य और संस्कृतियों का भी ज्ञान हासिल करेंगे। साल भर पहले आईआईटी के पाठ्यक्रम में मानविकी विषयों को शामिल किया गया था, अब मौजूदा सेमेस्टर से ‘प्रोजेक्ट वाराणसी’ भी लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह प्रोजेक्ट वर्क होगा। छात्र-छात्राएं काशी के इतिहास, सभ्यता एवं संस्कृति के अलावा साहित्य, दर्शन की जानकारी तो प्राप्त करेंगे ही, इससे उन्हें काशी के विकास के लिए नई तकनीक ईजाद करने में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते काशी के विकास को लेकर यूं भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में आईआईटी बीएचयू में इस सत्र से काशी पर अध्ययन की कार्ययोजना तैयार की गई है। यह कोर्स प्रोजेक्ट वर्क के रूप में है, जो बीटेक, एमटेक एवं पीएचडी समेत सभी कक्षाओं में लागू किया गया है। इसे पांच वर्गों गंगा, वाराणसी शहर, शिल्प, रामायण व साहित्य और सारनाथ में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांचों प्रोजेक्ट के मुख्य अन्वेषक संबंधित विभागों के हेड बनाए गए हैं। सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग और मानविकी विभाग के अध्यक्षों को गंगा प्रोजेक्ट का मुख्य अन्वेषक बनाया गया है। इसी तरह मेकैनिकल इंजीनियरिंग व मानविकी विभाग के अध्यक्ष वाराणसी सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य अन्वेषक होंगे।


मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हेड शिल्प और कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के हेड के अलावा साहित्य तथा मेटलर्जी विभाग के मुखिया को सारनाथ प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। एक प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा होगा। इसकी पूरी रूपरेखा तय की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed