{"_id":"5d8929e18ebc3e0148603901","slug":"thana-varanasi-news-vns485492543","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दरोगा पर पिटाई का आरोप लगा कर आदमपुर थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दरोगा पर पिटाई का आरोप लगा कर आदमपुर थाना घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लाटभैरव मंदिर में रविवार की देर रात सफाई कर रहे युवक ने दो दरोगाओं पर मारपीट का आरोप लगाया। प्रकरण की जानकारी हुई तो लाटभैरव सेवा समिति के लोगों ने आदमपुर थाने का घेराव किया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी तो सोमवार की भोर थाने में घेराव खत्म हुआ। प्रकरण को लेकर पीडि़त युवक ने आदमपुर थाने में दो दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।
लाटसरैया निवासी मनदीप सोनकर के अनुसार वह मंदिर में पूजापाठ खत्म होने के बाद सफाई कर रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद दो दरोगा ने सफाई जल्द खत्म करने की बात कही और जूते से फूल माला हटाने लगे। सफाई कर रहे लोगों ने दोनों दरोगा को जूते से फूल माला न हटाने को कहा। इससे नाराज होकर दोनों दरोगा ने मनदीप की पिटाई शुरू कर दी और उसे लेकर आदमपुर थाने चले गए। आदमपुर थाने में दोबारा उसकी पिटाई की गई और उसे जातिसूचक गालियां दी गईं। लाटभैरव मंदिर सेवा समिति के लोगोें को प्रकरण की जानकारी हुई तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए आदमपुर थाने का घेराव कर दिया। उधर, मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने एसएसपी से मुलाकात कर दोनों दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने आश्वस्त किया है कि प्रकरण की जांच करा कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
---------
चार के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
लोहता। जिला जेल में निरुद्ध चार आरोपियों के खिलाफ लोहता पुलिस की ओर से गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। लोहता थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लोहरापुर का गुड्डू यादव, जंसा थाना के काशीपुर का पंकज गुप्ता, फूलपुर थाना के करखियांव का रवि कन्नौजिया और जौनपुर के जलालपुर क्षेद्घ के कसाव का आशीष बिंद गिरोह बना कर अपराध करते हैं। इसी वजह से चारों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।