{"_id":"621d173929af305d643a7009","slug":"test-fee-in-bhu-hospital-increased-two-to-three-times","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाज हुआ महंगा: बीएचयू अस्पताल में जांच फीस में दो से तीन गुना की बढ़ोतरी, यहां देखें किसका कितना बढ़ा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज हुआ महंगा: बीएचयू अस्पताल में जांच फीस में दो से तीन गुना की बढ़ोतरी, यहां देखें किसका कितना बढ़ा दाम
Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
सार
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश भी 26 फरवरी को ही जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल।
- फोटो : फाइल
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में बेहतर और किफायती दाम पर जांच और इलाज का सपना लेकर आने वाले मरीजों पर महंगाई की मार पड़ी है। अस्पताल प्रशासन ने एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, आदि जांच के दाम में दो से तीन गुना की बढ़ोतरी कर दी है। निश्चित ही इसका भार मरीजों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश भी 26 फरवरी को ही जारी कर दिया गया है। बीएचयू अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी में केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि जगहों से हर दिन तीन हजार से अधिक मरीज आते हैं।
विज्ञापन
सबका यहीं सपना होता है कि बीएचयू जैसे अस्पताल में उन्हें किफायती दाम पर बेहतर इलाज मिलेगा। ओपीडी में मरीज को देखने के बाद चिकित्सक एमआरआई, अल्ट्रासाउंड आदि जांच भी लिखते हैं। अब बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच के दाम दो से तीन गुना बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये हैं जांच के रेट
जांच का नाम पहले अब
- एमआरआई 2200 3000
- एमआरओ कंट्रास्ट 800 1200
- यूएसजी 200 300
- कलर डॉप्लर/ एडवांस्ड अल्ट्रासाउंड टेक्निक 400 500(पर सिस्टम/आर्गेन/लिंब)
- रेडियोग्राफी-पर एक्सपोजर 100 150
- डबल एक्सपोजर रेडियोग्राफी 150 300
- बैरियम स्टडी 230 600
- एचएसजी/सोनोग्राम/आरजीयू/ एमसीयू 200 600
- आईवीपी 300 600
- मैमो-सोनोग्राफी 600 800