फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tent was oozing water proof, PMS in the preparation of the house of disturbed

रिसने लगा वाटर प्रूफ पंडाल, पीएम की सभा की तैयारियों में खलल

Sun, 12 Jul 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 12 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tent was oozing water proof, PMS in the preparation of the house of disturbed
वाराणसी। शनिवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश से डीरेका मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया। 16 जुलाई को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी है। इसके लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाने के काम में भी दिक्कतें आई हैं। पंडाल में कई जगहों से पानी रिसने की शिकायतें मिलीं। पानी निकासी के मुकम्मल इंतजाम न होने से मंच से लेकर पंडाल तक जलभराव हुआ। पंडाल बनाने का ठेका दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है, जिसके सैकड़ों कारीगर हफ्ते भर से हैंगर हाउस को तैयार करने में जुटे हैं। दूसरी तरफ, मौसम के मिजाज को देखते हुए जनसभा स्थल के विकल्प की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जिस मंच से भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, उसके निर्माण का काम भी बारिश की वजह से शनिवार को काफी देर तक ठप रहा। हालांकि मंच के चारों ओर मैदान पर्र इंट बिछाई गई है ताकि बारिश की वजह से मैदान कहीं से धंसे भी तो पीएम की कार को कोई दिक्कत न हो और पीएम मंच के पीछे तक अपनी कार से पहुंच सकें। हालांकि आज की बारिश में मंच के पीछे का हिस्सा भी
विज्ञापन


पानी से भर गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंडाल निर्माण की हर दिन की अपडेट रिपोर्ट पीएमओ भेजी जा रही है। दोपहर में बारिश की वजह से आई दिक्कतों की तस्वीरें भी पीएमओ को वाट्सएप की गईं। उधर, खुफिया एजेंसियों के लोग भी डीरेका पहुंचे और हालात का जायजा लेने के बाद अपने अधिकारियों को अवगत कराया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक शनिवार की भारी बारिश के बाद पीएम की
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा के लिए डीरेका मैदान के अलावा किसी दूसरे विकल्प के बारे में भी मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि बीएचयू का स्वतंत्रता भवन डीरेका का विकल्प बन सकता है। हालांकि इस इनडोर हाल की क्षमता तो कम है मगर 16 का पीएम का कार्यक्रम तय है। ऐसे में जिला प्रशासन को डीरेका का विकल्प भी तैयार रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed