{"_id":"60ae231440def6009e291c9f","slug":"tenant-molested-minor-daughter-of-landlord-accused-arrested-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मकान मालिकन की नाबालिग बेटी से किरायेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मकान मालिकन की नाबालिग बेटी से किरायेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 May 2021 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 May 2021 03:59 PM IST
सार
आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी किरायेदार उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग के साथ किरायेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता के मकान में किरायेदार है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जेठानी के मकान में रहने वाले किरायेदार ने सोमवार रात करीब 12 बजे बेटी को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया। लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन