फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ten positives found in Ghazipur

गाजीपुर में दस पाजिटिव मिले

Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ten positives found in Ghazipur
गाजीपुर में दस कोराना पाजिटिव मिले
विज्ञापन

संक्त्रस्मितों की संख्या 317 तक पहुंची
एक्टिव मरीज 78 तथा 239 स्वस्थ हुए
अब कोरोना से और सजग रहने की जरूरत : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना के दस पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से एक शहर का भी है। आशंका जताई जा रही है कि यह ट्रेवल एजेंसी संचालक के संपर्क में आने से संक्त्रस्मित हुआ है। जबकि अन्य ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। कोरोना संक्त्रस्मितों की संख्या अब 317 तक पहुंच गई है। इसमें 78 एक्टिव मरीज हैं। जबकि 239 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। देखा जाए तो अभी तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 297 प्रवासी हैं। बुुधवार को मिले दस कोरोना संक्त्रस्मितों की पुष्टि जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने की है। कहा कि वर्तमान समय में सभी को और सर्तक रहने की जरूरत है।

जिले में नौवें दिन भी कोरोना संक्त्रस्मितों के मिलने का क्त्रस्म जारी रहा। देर शाम तक कुल दस कोराना पाजिटिव मिले। इसमें से चार प्रवासी हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्त्रस्मण पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। लेकिन वायरस का संक्त्रस्मण तेजी से फैलता जा रहा है। इन दिनों कोरोना संक्त्रस्मितों के स्वस्थ होने की रफ्तार बेहतर होने से थोड़ी राहत जरूर है। आंकड़ों के मुताबिक कुल एक्टिव मामलों की संख्या से स्वस्थ होने वालों की संख्या तिगुनी है। बुधवार को आई रिपोर्ट में अब मात्र 78 एक्टिव केस हैं। जबकि संक्त्रस्मितों के स्वस्थ होने का आंकड़ा 239 तक पहुंच चुका है। जिले में अब तक कुल 7578 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए जा चुके हैं। जिनमें से 6579 के जांच का परिणाम प्राप्त हो चुका है। रिपोर्ट में 6247 निगेटिव मामले सामने आए हैं। जबकि पॉजिटिव मामले 317 तक पहुंच गए हैं। हाल ही में जनपद में शुरू की गई ट्रूनेट मशीन के जरिए जांच भी जारी है। अब तक इस मशीन द्वारा 127 कोरोना संदिग्धों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 127 के मिले परिणामों में 116 न?िगेटिव पाए गए हैं। जबकि सात का परिणाम पॉजिटिव आया है। जिन्हें बीएचयू से कंफर्म करने के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले 10 व्यक्तियों में से शहर के आम घाट न्यू कॉलोनी का एक, कासिमाबाद तहसील के उचौरी गांव का एक, देवकली के महिचा का एक, रेवतीपुर के नवली और गोपालपुर में एक- एक, करंडा के माहेपुर में एक, सैदपुर के औड़िहार में एक तथा मुहम्मदाबाद के खरडीहा में एक मिले हैं। सभी को इलाज के लिए शम्मे -ए- गौसिया हॉस्पिटल सहेड़ी में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed