यूपी : अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है बीएचयू में अस्थायी कोविड अस्पताल
डीआरडीओ अधिकारियों संग जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की हुई बैठक
अंतिम चरण में है काम, स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में बीएचयू में बन रहे 750 बेड के अस्थायी अस्पताल के अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। आईसीयू में बेड, वेंटिलेटर लग गए हैं जबकि अन्य तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का दौरा किया।
शाम को डीआरडीओ के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन की टीम ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, इसके बनने से मरीजों को बहुत सहूलियत होगी। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई व्यवस्था के मुताबिक अभी यहां शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य, आइसोलेशन फैसिलिटी असेसमेंट प्रभारी डॉ. अतुल सिंह की टीम ने डीआरडीओ अधिकारियों के साथ आईसीयू, ऑक्सीजन बेड और इलाज के बारे में जानकारी ली। इधर अस्पताल संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया भी चल रही है। ताकि समय से इलाज शुरू हो सके।
जनप्रतिनिधियों ने लिया अस्थायी अस्पताल का जायजा
अस्थायी अस्पताल में बृहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों ने भी तैयारियों का जायजा लिया। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से बन रहे अस्पताल से बनारस ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के मरीजों को बड़ी राहत होगी। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि डीआरडीओ की मदद से बन रहे अस्पताल में लेवल 1 से 3 तक के सभी मरीजों का इलाज होगा। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखते हैं और इसी का प्रतिफल है कि डीआरडीओ ने तेजी से काम कराया है।