फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temporary Covid Hospital in BHU may start next week

अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है बीएचयू में अस्थायी कोविड अस्पताल

Fri, 07 May 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Temporary Covid Hospital in BHU may start next week
वाराणसी। बीएचयू में बन रहे 750 बेड के अस्थायी अस्पताल के अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। आईसीयू में बेड, वेंटिलेटर लग गए हैं जबकि अन्य तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का दौरा किया। शाम को डीआरडीओ के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन की टीम ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, इससे बनने से मरीजों को बहुत सहूलियत होगी। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई व्यवस्था के मुताबिक अभी यहां शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य, आइसोलेशन फैसिलिटी असेसमेंट प्रभारी डॉ. अतुल सिंह की टीम ने डीआरडीओ अधिकारियों के साथ आईसीयू, ऑक्सीजन बेड और इलाज के बारे में जानकारी ली। इधर अस्पताल संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया भी चल रही है। ताकि समय से इलाज शुरू हो सके।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने लिया अस्थायी अस्पताल का जायजा
वाराणसी। अस्थायी अस्पताल में बृहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों ने भी तैयारियों का जायजा लिया। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से बन रहे अस्पताल से बनारस ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के मरीजों को बड़ी राहत होगी। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि डीआरडीओ की मदद से बन रहे अस्पताल में लेवल 1 से 3 तक के सभी मरीजों का इलाज होगा। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखते हैं और इसी का प्रतिफल है कि डीआरडीओ ने तेजी से काम कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed