{"_id":"5f7b738d8ebc3e9b96615e81","slug":"temple-city-news-vns55121695","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से कार्य पूर्ण कराएं अधिकारी: धर्मार्थ कार्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से कार्य पूर्ण कराएं अधिकारी: धर्मार्थ कार्य मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य का धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सोमवार की शाम को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे भवनों के निर्माण कार्यों को देखा और गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में बनने वाले 24 भवनों में से 19 भवनों पर कार्य शुरू हो गया है।
इस निरीक्षण के दौरान मंत्री गंगा घाट तक गए और निर्माण कार्यों को देखा। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें मंत्री ने निर्माण करने वाली कंपनी पीएसपी को मजदूर बढ़ाने और गुणवत्तापूर्वक कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य कार्यपालक सुनील कुमार वर्मा को प्रतिदिन पीडब्ल्यूडी, निर्माण कंपनी पीएसपी के साथ एक समीक्षा बैठक करने और साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कहा कि जिन-जिन कार्यों का निर्माण कार्य धीमा है, उसमें तेजी लाने का प्रयास किया जाए। अगर किसी विभाग के बीच समन्वय की कमी हो तो उसको समय पर समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण कराया जाए। इस दौरान उन्होंने भवनों के निर्माण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उचित मानकों का प्रयोग करने का भी निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण में पीएसपी कंपनी के जनरल मैनेजर एस के प्रजापति, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा मौजूद रहे।