फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   temple

रत्नेश्वर महादेव मंदिर के शिखर का होगा जीर्णोद्धार

Tue, 06 Oct 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
temple
काशी करवट का भ्रम पैदा करने वाले रत्नेश्वर महादेव मंदिर के शिखर के जीर्णोद्धार के लिए बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वीएन मिश्रा आगे आए हैं। चार साल पहले बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काशी के घाटों को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले इस टेढे़ मंदिर की हालत पिछले चार सालों में बहुत ज्यादा खराब हुई है। चार साल पहले बिजली गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुए शिखर की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी है। इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है कि मंदिर की मरम्मत के लिए जितने रुपये खर्च होंगे मैं अपने वेतन से दूंगा। मंदिर की मरम्मत के लिए पहला चेक दस हजार रुपये का मंगलवार को प्रशासन को सौंपूंगा। 12 अगस्त 2016 में मणिकर्णिका और सिंधिया घाट के बीच स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर बिजली गिरने से पूर्वी और उत्तरी छोर का शिखर गिर गया था।
विज्ञापन

निर्माण के साथ ही झुक गया था मंदिर
पुरातत्वविदें का कहना है कि निर्माण स्थल के चयन में गड़बड़ी के कारण बनने के कुछ सालों बाद मंदिर एक तरफ झुक गया। मंदिर से कई किवदंतियां भी जुड़ी हुई हैं। 18वीं शताब्दी के प्रारंभ में मंदिर को ग्वालियर की रानी बैजा बाई ने बनवाया था। कुछ जगह उल्लेख मिलता है कि रानी अहिल्या बाई होल्कर की दासी रत्ना बाई ने मंदिर बनवाया था। मंदिर की ऊंचाई 25 से 30 फीट है और इसे गंगा के सबसे निचली तलहटी में बनवाया गया है। इसको लेकर काशी करवट का भी भ्रम फैलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed