फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temperature reached near 40 in Varanasi, no relief from heat for three to four days

मौसम का हाल: वाराणसी में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

Tue, 22 Mar 2022 02:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव दिख रहा है। अभी आने वाले तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Temperature reached near 40 in Varanasi, no relief from heat for three to four days
वाराणसी में बढ़ा तापमान, गर्मी से बचाव के उपाय करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सूरज की गर्मी के साथ ही वाराणसी में अब पारा भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। फिलहाल अभी राहत के आसार नहीं है।

विज्ञापन


इस बीच सोमवार को तापमान बढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मार्च महीने के शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले सप्ताह में जहां तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की तरह ही सोमवार को भी सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में इतनी तेज धूप हो गई कि बाहर निकलने पर ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग का गोला बरस रहा हो। हवा की गति धीमी होने के चलते गर्मी भी अधिक लग रही थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यूनतम तापमान 28 से कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव दिख रहा है। अभी आने वाले तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

बढ़ते तापमान से खत्म हुई नमी, बढ़ी धूल के कणों की संख्या

मौसम में बदलाव ने बनारस की हवा को भी प्रदूषित कर दिया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण नमी कम होनेे से हवा में धूल कणों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके कारण पिछले तीन दिनों से बनारस येलो जोन में बना हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 108 दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार रहा, जिसका एक्यूआई 116, भेलूपुर का 114, मलदहिया का 110 और बीएचयू का 91 रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed