{"_id":"5cc144dabdec221455450c01","slug":"tejbhadur-yadav-nomination-in-loksabha-election-2019-against-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त जवान ने दाखिल किया नामांकन, डोर टू डोर कर रहे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त जवान ने दाखिल किया नामांकन, डोर टू डोर कर रहे प्रचार
Thu, 25 Apr 2019 11:35 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने जाते तेजबहादुर यादव
- फोटो : अमर उजाला
खराब खाने की शिकायत कर चर्चा में आए बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर यादव अब वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके लिए तेजबहादुर ने बुधवार को पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नामांकन के तीसरे दिन बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव निवासी हरियाणा ने निर्दलीय और प्रेम नाथ शर्मा निवासी वाराणसी ने मौलिक अधिकार पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। अब तक कुल 49 दावेदार ने नामांकन पत्र ले चुके हैं, जबकि 79 ने नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए चालान लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए तीन दिन में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नौ दावेदार सामने आ चुके हैं। तेजबहादुर यादव ने बताया कि हम लोग डोर टू डोर जनता के घर जाकर वोट मांग रहे हैं। हमारे समर्थन में ढाई हजार जवान हैं, हर जवान घर-घर जा कर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे सुर्खियों में आए थे तेजबहादुर
डोर टू डोर वोट मांगते तेजबहादुर यादव
- फोटो : अमर उजाला
2017 में बीएसएफ के जवान तेजबहादुर यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने जवानों को मिलने वाले खराब खाने के बारे में बताया था। वीडियो में तेजबहादुर यादव ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। बता दें कि तेजबहादुर का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया था।