{"_id":"5d6ad81b8ebc3e93bc198347","slug":"teez-varanasi-news-vns4812317118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक परिधानों में साज-शृंगार के बीच तोजोत्सव की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक परिधानों में साज-शृंगार के बीच तोजोत्सव की महफिल
विज्ञापन
वाराणसी में शनिवार को सिगरा स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद काशी द्वारा आयोजित तीजोत्सव में ग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कजरी की मल्हार, बॉलीवुड गीतों की बहार और सोलह शृंगार के बीच पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने शनिवार को तीजोत्सव मनाया। मौका था शनिवार को विभिन्न लेडीज क्लब की ओर से आयोजित तीजोत्सव का।
सिगरा स्थित होटल में भारत विकास परिषद काशी की ओर से तीजोत्सव सावन भादों माह के तीज त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। शुभारंभ वंदेमातरम के बाद नंदगांव में श्रीकृष्ण की छठी पर्व से हुई। हिना मेहरोत्रा ने बलैया ले लो यशोदा रानी, नंद घर बाजत बधाई... एवं राधा ने मेरे बांके बिहारी तू इतना ना करियो शृंगार...प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण के प्रेम का रसपान कराया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र पुरातन सदस्यों द्वारा हमारे अनमोल रतन... नृत्य रहा। इस अवसर पर मीना सिंह, शशिबाला शाह, शैवालिनी अग्रवाल, शलिनी, रुचिरा पसरीचा, अलका पोद्दार, ज्योति आदि मौजूद रहीं।
जीवनदीप महाविद्यालय बड़ालालपुर में तीजोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल रहीं। महोत्सव में शिक्षा संकाय के छात्राओं ने नृत्य पेश किया। वहीं, मराठी गीतों के धुनों पर लावणी की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। महापौर ने कहा कि तीज पर्व नारी सशक्तीकरण की सबसे बड़ी सौगात है। अध्यक्षता डॉ. अंशु सिंह ने की। संचालन जीवनदीप शिक्षण समूह की काउंसलर मनोरमा शर्मा ने किया। स्वागत डॉ. नंदा द्विवेदी, डॉ. कल्पना चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद डॉ. वीणा पांडेय ने दिया। इस अवसर पर प्रो. अंशू शुक्ला, डॉ. ममता सिंह, डॉ. पायल, डॉ. रूपम पाठक, प्रार्थना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जायसवाल सभा काशी की ओर से हरतालिका तीज के अवसर पर गोदौलिया स्थित जायसवाल धर्मशाला में आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं को साड़ी, शृंगार का सामान और मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जायसवाल सभा काशी के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सत्या जायसवाल, रीता जायसवाल, रेखा जायसवाल, मंजू जायसवाल, पूनम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को महिला अधिवक्ताओं की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, संगीत, मेंहदी व गायन प्रतियोगिता में मस्ती की। इस अवसर पर बनारस बार अध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, महामंत्री बृजेश मिश्र, ऋतु श्रीवास्तव, मीरा यादव, करुणा, अपर्णा पाठक, जयश्री पाठक, वंदना श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, सुनंदा सहाय, कृति गोयल आदि मौजूद रहे।