{"_id":"eedf43cd33f5603170c62c8dbb96cce1","slug":"teens-who-have-shown-courage-fled-punk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने दिखाई हिम्मत तो भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने दिखाई हिम्मत तो भागे बदमाश
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 27 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। इंटरमीडिएट के छात्र विजय बरनवाल की चर्चा शनिवार को पूरे इलाके में रही। शुक्रवार की रात नौ बजे डुबकियां में न सिर्फ खुद को लुटने से बचाया बल्कि बदमाशों की बाइक भी पकड़वाई। वह दूकान के लिए पतंग खरीदकर साइकल से डुबकियां स्थित घर जा रहा था। घर से तीन सौ मीटर पहले बाइक से आए तीन बदमाश उसका मोबाइल लूटने लगे। वह बदमाशों से जूझ गया। तब तक हल्ला-गुहार सुनकर पास के पेट्रोलपंप के कर्मचारी वहां आ गए और पकड़े जाने के भय से तीनों बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले।
17 साल के विजय बरनवाल की अपने गांव में ही परचून की दूकान है। पढ़ाई करने के साथ ही वह पिता अशोक के साथ दूकान के कामकाज में हाथ बंटाता है। दूकान पर पतंगें भी बिकती हैं। शुक्रवार की शाम वह पतंग खरीदने के लिए सरैया गया था। लौटने में रात हो गई। साइकल के पीछे कैरियर पर पतंग बांधकर वह लौट रहा था। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर डुबकियां में घर से करीब तीन सौ मीटर पहले वह रुककर मोबाइल से अपने एक दोस्त से बात करने लगा।
इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश उसके नजदीक आकर रुके। वह जब तक कुछ समझ पाता तीनों उसका मोबाइल झपटने लगे। हिम्मत दिखाते हुए वह बदमाशों से भिड़ गया। हल्ला-गुहार सुनकर पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से तीनों बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। बरामद की गई बाइक का नंबर यूपी 65-सीसी-0402 अंकित है।
विज्ञापन
बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं शाम सात बजे उमरहां में बाइक सवार दो बदमाशों ने दर्जी रियाज अहमद का मोबाइल छीन लिया। घटना उमरहां से डुबकियां स्थित घर जाते समय हुई। आशंका है कि दोनों घटनाओं में एक ही गैंग शामिल था।