संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दिया आमरण अनशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिल के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी संदिग्ध हाल में बुधवार को लापता हो गई। लापता किशोरी के घर वालों की तहरीर पर पुलिस एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। उधर किशोरी के गायब होने से नाराज अधिकांश दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
दुकानें बंद कराने के दौरान पुलिस और युवकों में नोकझोंक भी हुई। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं एसपी द्वारा अपहृत किशोरी को छुड़ाने और अपह्तकर्ताओं को पकड़ने के लिए बनाई गई तीन टीमें अन्य जिलों छापेमारी कर रही हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक समुदाय की किशोरी लापता हो गई। इस संबंध में किशोरी के घरवालों ने दूसरे समुदाय के दो के खिलाफ अपहरण करने की तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन 24 घंटे बीतने केबाद भी कुछ पता न चलने पर बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतर गए।
इस दौरान युवकों ने कुछ खुली दुकानों को दुकान बंद कराने पहुंचे तो पुलिस रोकने लगी। इससे खफा होकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। फोर्स के साथ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ने अभयनाथ त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और किसी तरह से स्थिति को काबू में किया। एएसपी ने कहा कि कई टीमें आरोपियों को पकडने केलिए लगाई गई, जल्द ढूंढ निकाल लिया जाएगा। कहा कि अगर आप लोग बवाल करेंगे तो पुलिस आरोपियों को पकडने की बजाय बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में व्यस्त हो जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि पुलिस द्वारा अगवा किशोरी को बरामद न करने से आक्रोश है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो जाएगा। अधिकारियों ने लोगों को अविलंब आरोपियों को पकडने का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर किशोरी को भगाने वालों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। कहा कि दुद्धी नगर समेत आसपास के इलाकों में माहौल शांत है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लापता किशोरी का अपहरण करने वालों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर दुद्धी बजरंग दल के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठ गए। घंटों बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सुशील कुमार यादव व सीओ संजय वर्मा ने नगर अध्यक्ष आलोक बजरंगी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
डीएम और एसपी ने लिया जायजा
बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कोतवाली पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। लापता किशोरी के परिजनों से पूछताछ किया। डीएम ने कहा कि पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुटी है। आरोपियों केखिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
छावनी में तब्दील रहा नगर
नगर में बुहस्पतिवार की सुबह से ही तनावपूर्ण माहौल रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पूरा नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। चट्टी, चौराहे, पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कई थानों के फोर्स केअलावा पीएसी तैनात कर दी गई है। एडीएम और एएसपी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रख रहे हैं।