फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Teenager killed stabbed brother injured in house in varanasi

वाराणसी: घर में घुसकर दो छोटे भाइयों की चाकुओं से गोदा, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Sat, 17 Oct 2020 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Oct 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed stabbed brother injured in house in varanasi
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में एक घर में घुसकर एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में यह वारदात हुई है। वहीं, जानलेवा हमले में किशोर के छोटे भाई की हालत नाजुक है।

विज्ञापन

वारदात की वजह फिलहाल पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, नवरात्र के पहले दिन हुई इस सनसनीखेज घटना से पुलिस में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन



मुरीदपुर के ग्राम प्रधान और भाजपा नेता शैलेंद्र चौबे के पट्टीदार जयप्रकाश चौबे आजमगढ़ में एक ट्रांसपोर्टर के यहां काम करते हैं। जयप्रकाश आजमगढ़ में हैं, जबकि उनकी पत्नी रेखा इन दिनों नई दिल्ली गई हुई हैं। वहीं जयप्रकाश के छोटे भाई विनय शुक्रवार को मुंबई गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Teenager killed stabbed brother injured in house in varanasi

घर में विनय की पत्नी ज्योति चौबे और उनकी मां के अलावा जयप्रकाश के दोनों बेटे थे। जयप्रकाश के बेटे अमन चौबे उर्फ सूरज(17) और बादल चौबे(14) रोजाना सुबह दौड़ते थे। शनिवार की सुबह जब दोनों किशोरों की दादी उन्हें जगाने गई तो दोनों पोतों को बिस्तर पर खून से लथपथ देख कर वह जोर से चीखी।

चीख सुनकर परिजन भाग कर आए तो उन्होंने देखा कि दोनों किशोरों के शरीर में कई जगह चाकू से वार किया गया हुआ था। आनन-फानन में दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। वहीं, बादल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम के साथ चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed