फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager escaped from the clutches of kidnappers

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager escaped from the clutches of kidnappers
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के थुन्ही गांव निवासी एक किशोरी को कार सवार बदमाशों ने सोमवार को अपहरण कर लिया। हालांकि किशोरी चलती कार से कूदकर खुद को उनके चंगुल से बचा ली।

किशोरी एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। बताया जाता है कि स्कूल से दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात मारुति बैन सवार बदमाशों ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर मानियारेपुर गांव के पास से अपहरण कर लिया। पीड़ित किशोरी ने अपने परिवार वालों को बताया कि उसे बेहोश कर दिया गया था। कुछ समय बाद उसे होश आया तो देखा कि कार में तीन लड़कियां बेहोश पड़ी थीं। यह देखकर वह खबरा गईं और नई बाजार के पास मौका पाकर गेट खोल कर कूद गई। इसी दौरान अपहरणकर्ता मौका पाकर भाग निकले। वहां से किशोरी ने जानकारी अपने पिता को फोन के माध्यम से दी। तब वहां पहुँचे पिता किशोरी को घर ले आये। इस मामले में चंदवक थाना प्रभारी विजय शंकर पटेल ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed