फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager dies by drowning in pond while bathing in buffalo

भैस नहलाते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Fri, 12 Jun 2020 03:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Jun 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies by drowning in pond while bathing in buffalo
किशोर की मौत के बाद घर के बाहर लोगो की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत पपौरा गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में भैस को नहलाते समय पैर फिसलने से डूबकर किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया। किशोर की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


पपौरा गांव निवासी सूरज यादव (13) पुत्र घुरभारी यादव शुक्रवार की सुबह भैसों को चराने के लिए गया था। चरने के बाद भैस समीप के ही तालाब में नहाने उतर गई। यह देख सूरज भी तालाब में उतर गया। वह भैसों को नहला रहा था तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आस पास के लोगों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाक 112 नंबर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


किसी तरह सूरज को पानी से बाहर निकालकर पुलिस के सहयोग से उसे निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। बलुआ पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौप दिया। शव घर पहुुचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद माता सुशीला और पिता बेसुध हो गए। परिवार वालों को दिलासा देने आए लोगों का भी माता पिता की स्थिति देख कर कलेजा मुंह को आ रहा था। दोपहर बाद गम के माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed