फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teen died due to collapse of mud mound in myorpur sonbhadra

यूपी: मिट्टी का टीला ढहने से किशोर की मौत, क्रेन से निकाला शव

Mon, 17 Feb 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Feb 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Teen died due to collapse of mud mound in myorpur sonbhadra
क्रेन से निकाला किशोर का शव । - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला जंगल में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोर उसके नीचे दबकर मौत हो गई। किशोर परिजनों के साथ पोतने के लिए छुहिया माटी लेने आया हुआ था। इसी दौरान मिट्टी का टीला उसी के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को खोजने का काम जेसीबी की मदद से शुरू कर दी है। घंटे भर के प्रयास के बाद किशोर का शव मिट्टी के नीचे से बरामद हुआ।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला जंगल में चुहिया माटी लेने आए किशोर अमरेश(12) पुत्र नंदलाल निवासी किरबिल की मिट्टी का टीला धंसने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। मिट्टी का टीला धंसने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में मृत किशोर सातवीं में पढ़ता था, वह अपनी मां और आसपास की दर्जनभर महिलाओं के साथ मिट्टी लेने के लिए रनटोला आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली का त्योहार नजदीक होने की वजह से इलाके के अधिकतर लोग घर की साफ-सफाई और रंग रोजन करते हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में रनटोला जंगल में मिट्टी लेने किरबिल गांव से महिलाओं का एक समूह रनटोला आया हुआ था। सुबह दस बजे करीब सभी लोग जंगल में पहुंचे ही थे, कि सबसे पहले मृतक ही नीचे बनी सुरंग में घुस गया।

इस दौरान ऊपर से उसके ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया। किशोर उसी में दब गया। बाहर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जंगल से बाहर करीब एक किलोमीटर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आकर घटना की सूचना वाहन चालकों को दी। इस पर ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने युवक को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी के नीचे दबे किशोर को निकालने का प्रयास तेज कर दिया। पुलिस में दो जेसीबी मशीन के जरिए मौके पर बनी सुरंगों को काटकर उसके नीचे दबे किशोर को एक घंटे बाद बरामद कर लिया। म्योरपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मिट्ठू प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed