फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teen boy trapped in pit for two hours dug out of JCB in saraimir azamgarh

दो घंटे कब्रिस्तान के गड्ढे में मौत से जूझता रहा किशोर, जब फावड़ा न आए काम तो बुलाई जेसीबी

Thu, 27 Feb 2020 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Teen boy trapped in pit for two hours dug out of JCB in saraimir azamgarh
खुदाई करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किशोर क्रिकेट खेलते समय एक किशोर कब्रिस्तान के भीतर सुरंग नुमा गड्ढे में घुस गया। संजोग अच्छा था कि पीछे से अन्य लड़कों ने उसे गड्ढे में जाता हुआ देख लिया और शोर मचा दिया। फावड़े से खुदाई से काम नहीं चला तो जेसीबी बुलाकर गड्ढे की खुदाई कराई गई और बालक को बाहर निकाला गया। इस दौरान लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक बालक सुरंग में फंसा रहा।

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद कब्रिस्तान में चली गई। गेद निकालने के लिए 13 वर्षीय शिवप्रसाद उर्फ पटवारी चौहान कब्रिस्तान के भीतर गया। गेंद एक गड्ढे में चली गई थी। किशोर ने गेंद निकालने की कोशिश की तो वह भी सुरंग नुमा गड्ढे में समा गया और अंदर फस गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बमुश्किल उसकी आवाज बाहर आ रही थी। संजोग अच्छा था कि पीछे से 2 लड़के और पहुंच गए और उसे गड्ढे में गिरते हुए देख लिया। उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। फावड़े से खुदाई शुरू की गई लेकिन लड़के को निकालने में ग्रामीण नाकामयाब रहे। इसके बाद मौके पर मौजूद भाजपा नेता अतीक अहमद ने फोन कर जेसीबी बुलाई।

ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। कब्रिस्तान की दीवार तोड़कर के जेसीबी अंदर गई और खुदाई करके किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। किशोर करीब 7 फीट अंदर गड्ढे में फंसा हुआ था। लगभग 2 घंटे तक चली इस प्रक्रिया में सभी लोगों के होश उड़े हुए थे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed