फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teen boy drown and died dead body did not found in ganga varanasi

वाराणसी में गंगा नहाने गया बच्चा नहीं लौटा घर, खोजबीन जारी

Sat, 08 Aug 2020 06:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Teen boy drown and died dead body did not found in ganga varanasi
Demo pic

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नैपुरा कला के रहने वाले विनोद कुमार का बेटा वीरेन्द्र कुमार(11) शुक्रवार की दोपहर गंगा में नहाते समय डूब गया। पिता ने बताया कि शुक्रवार को 2 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

टिकरी के पास गंगा किनारे साइकिल और कपड़े मिले लेकिन किशोर का कहं भी अता-पता नहीं है। रात में पुलिस को सूचना मिली, लेकिन रात होने के कारण खोजबीन नहीं हुई। शनिवार की सुबह इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय, रमना चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोर बुलाकर जाल  गंगा में डाला गया।
विज्ञापन



काफी खोजबीन के किशोर का पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार गंगा बहाव के कारण किशोर काफी दूर निकल गया होगा। इसलिए शव बरामद नहीं हो पाया हा। विनोद गांव मे ही टेंट में काम करता है जबकि बेटा बोल नहं पाता है। वीरेंद्र से छोटी दो बहनें हैं। इसकी मां की वर्ष 2013 में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकरी गांव के रहने वाले कुछ चरवाहों ने बताया कि किशोर शुक्रवार दोपहर को साइकिल से आया था। गंगा नहाने के लिए जाने लगा, लेकिन सभी के इशारे से मना करने पर माना। इस दौरान वहीं बैठा रहा सभी के जाने के बाद गंगा किनारे साइकिल खड़ी कर एक किलोमीटर से अधिक पैदल रेत में चल कर गंगा किनारे पहुंचा।

यहां उसने कपड़े-चप्पल निकाल दिए और गंगा में नहाने के लिए कूद गया। लेकिन किशोर को किसी ने नहाते नहीं देखा। शव की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed