{"_id":"5e6b82858ebc3ea7e328f145","slug":"teen-boy-died-hit-by-truck-accident-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: एक्सीडेंट में बुझा घर का चिराग, ट्रक की टक्कर से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: एक्सीडेंट में बुझा घर का चिराग, ट्रक की टक्कर से गई जान
Fri, 13 Mar 2020 06:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सड़क हादसे में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। साथ ही बच्चे के परिजनों को मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर तिराहा में जमानियां-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रक की चपेट में आने से आकाश(12) पुत्र सतेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पहुंच गया। बच्चा सोनवल गांव का रहना वाला था। वह अपनी नानी के दाह संस्कार में गंगा तट पर जा रहा था।