फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teejri festival being celebrated in Sindhi families today like Karva Chauth

तीजड़ी पर्व: सिंधी परिवारों में आज मनाया जा रहा त्योहार, करवा चौथ की तरह ही है मान्यता

Sun, 14 Aug 2022 04:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 04:24 PM IST
सार

सिंधी समाज का तीजड़ी पर्व कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। रविवार को तीजड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। समाज की महिलाएं उपवास रखती हैं और चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती हैं। 

विज्ञापन
Teejri festival  being celebrated in Sindhi families today like Karva Chauth
दृष्टि हिरानी अपने पति के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंधी समाज का तीजड़ी पर्व कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। रविवार को तीजड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। समाज की महिलाएं उपवास रखती हैं और चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं ने शनिवार रात को अपने हाथों में मेहंदी लगवाई।

विज्ञापन


सूर्योदय से पहले सुबह चार बजे उठकर महिलाएं असुर करेंगी। उसके बाद रात में चांद देखकर व्रत तोड़ेंगी। दोपहर की बेला में झूलेलाल मंदिर में तीजड़ी माता को झूला झूलाया जाएगा। शाम को मंदिर में ही तीजड़ी माता की कथा सुनकर दीप जलाएंगी। 
विज्ञापन


 करवा चौथ की तरह सिंधी समाज में तीजड़ी व्रत रखा जाता है। पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। सोनिया निवासी अमिशा रुपानी ने बताया कि जिस लड़की की शादी तय हो जाती है उसे भी इस व्रत को रखना होता है। सिंधू नगर निवासी दृष्टि हिरानी की ये पहली तीज है। वह काफी उत्साहित हैं। पहली तीज के लिए दोनों पति पत्नी एक साथ मैचिंग परिधान पहन रहे हैं। दृष्टि ने पति के लिए सरप्राइज भी प्लान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed