आईआईटी बीएचयू में टेक्नेक्स: मालवेयर, कोडिंग मैराथन और हैक इट आउट में 3.5 लाख तक के इनाम, पढ़ें- पूरी जानकारी
आईआईटी बीएचयू में टेक्नेक्स की प्रतियोगिताओं में मालवेयर, कोडिंग मैराथन और हैक इट आउट में 3.5 लाख तक के इनाम की घोषणा की गई है। प्रतियोगिताएं 13 से 15 मार्च तक चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्नेक्स-26 की प्रतियोगिताओं के लिए इनाम की घोषणा कर दी गई है। 13 से 15 मार्च तक होने वाले टेक्नेक्स में मालवेयर, साइबर सिक्योरिटी और हैक इन आउट प्रतियोगिताओं में इंटरनेशनल कोडिंग मैराथन के 20 हजार से लेकर रोबोवार्स में 3.5 लाख तक के इनाम होंगे। इसमें मालवेयर, हैक इट आउट, सीटीएफ कंप्टीशन, गेम जेम, ड्रोन वार, स्काई ग्लाइड, एयरो वर्स, ड्रोन टेक, फिनकल इनोवेशन हैकाथॉन सहित 30 प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा प्रोडक्ट मैनेजमेंट कार्यशाला और दो दिन की जेनरेटिव एआई कार्यशाला होगी। ये सभी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क है।
सीटीएफ कंप्टीशन यानी कि कैप्चर द फ्लैग
साइबर सिक्योरिटी हंट विषय पर प्रतियोगिता के विजेताओं को 50 हजार रुपये व अन्य इनाम दिए जाएंगे। यह इवेंट 15 मार्च को ऑनलाइन होगा। हर टीम में 3-3 सदस्य होंगे।
इंटरनेशनल कोडिंग मैराथन
पूरी दुनिया से कोई भी छात्र या छात्रा इसमें हिस्सा ले सकता है। यह एक सॉफ्टवेयर विकास और नवाचार हैकथॉन होगा। टीमें वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करेंगी और एक प्रोटोटाइप भी तैयार करेंगी।
मालवेयर
इसकी पात्रता व्यक्तिगत या अधिकतम तीन सदस्यों की है। यह एक मशीन लर्निंग प्रतियोगिता है जिसमें प्रतिभागी बेहतर सटीकता के साथ डेटा के साथ समस्याओं को हल करने के लिए मॉडल बनाएंगे।
हैक इट आउट: इसमें 1 से 4 सदस्यों की टीमें भाग लेंगी। यह एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और नवाचार हैकाथॉन है।
गेम जेम
पंजीकरण पूरा करने और नियमों का पालन करने वाले सभी पात्र प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों को टेक्नेक्स 2026 के दौरान एक ऑनलाइन पिच इवेंट के लिए उपलब्ध रहना होगा।