फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers will find children and get them admitted in schools

बच्चों को ढूंढकर स्कूलों में दाखिला दिलाएंगे शिक्षक

Mon, 04 Jul 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers will find children and get them admitted in schools
वाराणसी। प्राथमिक विद्यालयों में हर बच्चे को प्रवेश दिलाने की तैयारी है। नियमित स्कूल आने वालों का नामांकन चल रहा है, जो कभी स्कूल न गए हो, उनका भी दाखिला कराया जाएगा। जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित, पंजीकरण व नामांकन के लिए शारदा अभियान 16 जुलाई से शुरू होगा। प्रदेश के हर जिलों को पांच से 14 साल तक के बच्चों को चिह्नित करने का लक्ष्य दिया गया है। वाराणसी को इसके तहत दो हजार लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

निशुल्क व बाल शिक्षा का अधिकार में पांच से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दिलाने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में 16 जुलाई से शुरू होने वाले अभियान में 5 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। ये बच्चे वो होंगे जिन्हें किसी स्कूल में नामांकित नहीं किया गया है या नामांकन के बाद वे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर सके। इन बच्चों को आयु के हिसाब से संबंधित कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा। इन्हें अन्य विद्यार्थियों के समकक्ष लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि इन बच्चों के लिए ‘शारदा’ अभियान शुरू करना है। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि बच्चों के चिन्हांकन व नामांकन कराने के लिए शिक्षक घर-घर जाएंगे। हाउस होल्ड सर्वे दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 16 जुलाई से 31 अगस्त तक व दूसरा चरण एक से 30 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed