फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teacher took two degrees in one session

वाराणसी: एक सत्र में गुरुजी ने ले लीं दो-दो डिग्री, खुलासा होने पर राजभवन और शासन तक भेजी गई शिकायत

Thu, 17 Dec 2020 12:43 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 17 Dec 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
teacher took two degrees in one session
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक प्रोफेसर द्वारा एक ही सत्र में दो-दो डिग्री लेने का मामला सामने आया है। आरटीआई के जरिए खुलासा होने पर पूरे मामले की शिकायत राजभवन के साथ ही शासन से भी की गई है। काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति और चयन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


ताजा प्रकरण फिर से शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर का सामने आया है। कैमूर निवासी सुधांशु सिंह ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी, जिसमें यह पता चला है कि उपरोक्त शिक्षक ने 1995 और 1997 के दौरान एक ही सत्र में दो पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया था। उक्त शिक्षक 1995 में बीएचयू के एमपीएड कोर्स में पंजीकृत थे और 1996 में परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह दूसरी तरफ 1995 से-97 तक नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्र्स गांधीनगर में डिप्लोमा इन कोचिंग पाठ्यक्रम में भी पंजीकृत थे। दोनों ही पाठ्यक्रम रेगुलर थे, जो कि नियमानुसार गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए डिग्री निरस्त करने की मांग की है। सुधांशु सिंह ने राजभवन और सीएम से भी इस मामले में कार्रवाई के लिए शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed