फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher put his face in place of Lord Ram in BHU

बीएचयू में शिक्षक ने भगवान राम की जगह लगा दिया अपना चेहरा

Tue, 15 Feb 2022 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher put his face in place of Lord Ram in BHU
बीएचयू में एक शिक्षक द्वारा भगवान राम की तस्वीर पर राम की जगह अपना चेहरा लगाने का मामला सामने आया है। दृश्य कला संकाय के एक शिक्षक ने संकाय में लगी प्रदर्शनी में इस चित्र को लगाया है। इसकी जानकारी होने के बाद आक्रोशित छात्रों ने पीएमओ, मुख्यमंत्री, कुलपति समेत अन्य लोगों को ट्वीट कर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संकाय प्रमुख को भी इससे अवगत कराया है।
विज्ञापन

दृश्य कला संकाय में पांच फरवरी से जारी कला प्रदर्शनी में विभाग के शिक्षकों समेत 46 कलाकारों की ओर से चित्रकला, मूर्तिकला, वस्त्र विन्यास, छायाचित्र, सिरामिक्स, ग्राफिक डिजाइन आदि पर आधारित कलाकृतियां लगाई गई हैं। इसी में मूर्तिकला विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने भी अपनी और से तैयार कलाकृतियां लगाई हैं। इसी में से एक तस्वीर में उन्होंने भगवान राम के चेहरे की जगह उस पर अपना चेहरा बनाया है। इसमें प्रभुश्री राम के साथ माता सीता का चेहरा भी कुछ अलग दिख रहा है। छात्रों ने चेतावनी भी दी है कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन

पांच फरवरी को कुलपति ने किया था उदघाटन
बीएचयू के दृश्य कला संकाय में जिस प्रदर्शनी में भगवान श्रीराम के तस्वीर की जगह शिक्षक ने अपना चेहरा लगाया है, उसका उदघाटन पांच फरवरी को कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन ने किया था। यहीं नहीं कुलपति ने कला वीथिका में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया था। अब सवाल यह है कि जब कुलपति ने उदघाटन किया था, तब इस तरह की हरकत संबंधित शिक्षक ने क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी कलाकार अपनी अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र है। मूर्तिकला विभाग के संबंधित शिक्षक ने भगवान राम की तस्वीर में अपनी तस्वीर लगाकर लोक अभिव्यक्ति के भावों को इस फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया है। मेरी समझ से एक कलाकार के रूप में ऐसा चित्र बनाने के पीछे शिक्षक की कोई गलत मंशा नहीं है। छात्रों ने उनसे खुद मिलकर बात करने को कहा है।-प्रो. हीरालाल प्रजापति, संकाय प्रमुख, दृश्य कला संकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed